जनपद सदस्य ने मनाया सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले का जन्मदिन वृद्ध आश्रम में Savitri Bai

सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले के जन्मदिन Savitri Bai

घुवारा: सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले के जन्मदिन के शुभ अवसर पर माँ भगवती वृद्धा आश्रम घुवारा-घुवारा जिला छतरपुर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

मां भगवती वृद्ध आश्रम घुवारा

Savitribai Jyoti Rao fule ka janmdin

इसमें वृद्धा आश्रम संचालिका श्रीमती भागवती जी ने अपने वक्तव्य में बताया कि शिक्षा की देवी की तस्वीर हर घर-घर में होना चाहिए, ताकि शिक्षा के प्रति महिलाओं का विचार सार्थक रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत बड़ा मलहरा वार्ड क्रमांक 1 रामटोरिया जनपद सदस्य आनंदी अहिरवार जी ने अपने विचार रखे और वृद्धजन एवं बूढ़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।

Vridha aashram mein manaya janmdin

वृद्धा आश्रम संचालिका भागवती जी ने अपने उद्बोधन में कहाँ की सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले का जन्मदिन 3 जनवरी 1831 को हुआ और उन्होंने भारत की प्रथम महिला शिक्षक बनने का गौरव प्राप्त किया। वह भारत की प्रथम महिला शिक्षिका थी इसके साथ-साथ उन्होंने समाज सुधार और मराठी कवयित्री थी। उन्होंने अपने पति ज्योतिराव गोविंदराव फुले के साथ मिलकर के स्त्रियों के अधिकार के लिए एवं शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही उल्लेखनीय कार्य किए।

समाज सेविका भागवती जी ने,

अपने उद्बोधन में कहा कि आज के समय में भी गाँव देहात और कस्बों में बहुत से ऐसी महिला हैं जहाँ अभी शिक्षा से वंचित हैं, उन महिलाओं के प्रति शिक्षा को सुचारू रूप से बढ़ावा देने के लिए सरकार को बढ़ चढ़कर कार्य करने की जरूरत है।

और अधिक पढ़ें मध्य प्रदेश राज्य के एक खूबसूरत शहर शाहगढ़ के बारे। Shahgarh ke Bare me

Leave a Comment